फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Trains were stranded tracks from cracking

पटरी चटकने से रुकी रहीं ट्रेनें

Thu, 20 Oct 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 20 Oct 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
मुगलसराय-पटना पैसेंजर ट्रेन के गुजरने के बाद  गुरुवार की सुबह उसिया- भदौरा के बीच डाउन  लाइन की रेल पटरी चटकने के कारण ट्रेनों का परिचालन एक  घंटे तक बाधित रहा। सूचना मिलते ही आनन-फानन में रेल कर्मचारी ने मौके पर पहुंचकर टूटे ट्रैक पर क्लैप बाधा। इसके बाद कहीं जाकर ट्रेनों का परिचालन बहाल हो सका।  11 बजे परिचालन बहाल हुआ।
विज्ञापन



मुगलसराय-पटना 6324 डाउन पैसेंजर के सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर डाउन ट्रैक से गुजरने के कुछ देर बाद  रेल पटरी चटक गई। लाइन में कार्य कर रहे कीमैन ब्रम्हदेव मेठ की नजर चटकी रेल पटरी पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना भदौरा के स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना रेलवे के उच्चाधिकारियों को दी। दानापुर रेल कंट्रोल की सूचना पर रेलपथ के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर  चटकी रेल  पटरी के पास क्लैंप बांध कर ट्रैक को ठीक किया। इसके बाद 11 बजकर 9 मिनट पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ।
विज्ञापन



इसके चलते रेलवे स्टेशन पर डाउन पैसेंजर ट्रेन और दादर गोहाटी एक्सप्रेस एवं जमानिया में  मगध एक्सप्रेस और धीना में वाराणसी- सियालदह एक्सप्रेस खड़ी रही। परिचालन निरीक्षक उमेश सिंह ने बताया कि रेल पटरी चटकने सेे विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनें खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed