फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Train operation started on Chhapra to Varanasi railway section

Ghazipur News: छपरा से वाराणसी रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन शुरू

Wed, 17 Jan 2024 03:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Train operation started on Chhapra to Varanasi railway section
मुहम्मदाबाद। पिछले कुछ दिनों से बलिया और छपरा के बीच रेलवे ट्रैक पर काम होने की वजह से छपरा से चलने वाली ट्रेनों को रूट डाइवर्जन करके चलाया जा रहा था। अब छपरा स्टेशन से सारनाथ एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। छपरा-वाराणसी रूट पर परिचालन की सुगमता के लिए छपरा-गौतमस्थान स्टेशनों के बीच दोहरीकरण और छपरा कचहरी-छपरा स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन निर्माण का कार्य विद्युतीकरण के साथ पूरा हो चुका है, जिससे ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से न चलकर अब छपरा- बलिया से गाजीपुर सीटी होकर चलेगी। रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण एससी श्रीवास्तव, मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव व अन्य अधिकारियों के साथ रविवार को नई दोहरीकृत रेल खंड एवं तीसरी लाइन का संरक्षा निरीक्षण किया गया। देर शाम नई लाइन पर 120 किमी की रफ्तार में ट्रायल किया, उसके बाद ट्रेनों के संचालन की अनुमति दे दी। इसके साथ ही पिछले दिनों से बंद चल रही सभी ट्रेनों का संचालन छपरा जंक्शन से शुरू हो गया। इससे 15159- 15160 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस, छपरा-औड़िहार पैसेंजर,आनन्द विहार जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस,बरौनी- गोदिया एक्सप्रेस ,स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस सहित अन्य पैसेंजर ट्रेने अब पूर्व की भांति चलेगी।वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया की अभी छपरा- लखनऊ व उत्सर्ग एक्सप्रेस का संचालन अभी नहीं होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed