फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   train

ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन तीन और पांच से

Sat, 01 May 2021 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
train
गाजीपुर। रेल प्रशासन की ओर से यात्री जनता की सुविधा के लिए 09123/09124 बांद्रा टर्मिनस-गाजीपुर सिटी-वलसाड ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन तीन मई को बांद्रा टर्मिनस से तथा पांच को गाजीपुर सिटी से किया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 09123 बांद्रा टर्मिनस-गाजीपुर सिटी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी तीन को बांद्रा टर्मिनस से 11.15 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 11.53 बजे, वापी से 13.40 बजे, सूरत से 15.00 बजे, वडोदरा से 16.55 बजे, रतलाम से 21.00 बजे, दूसरे दिन कोटा से 00.50 बजे, सवाई माधोपुर से 01.59 बजे, भरतपुर से 04.14 बजे, अछनेरा से 05.14 बजे, मथुरा से 06.17 बजे, कासगंज से 07.55 बजे, फर्रूखाबाद से 09.25 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 12.55 बजे, लखनऊ से 14.19 बजे, सुल्तानपुर से 16.35 बजे, जौनपुर सिटी से 17.42 बजे, वाराणसी से 20.10 बजे तथा औड़िहार से 20.57 बजे छूटकर गाजीपुर सिटी 22.00 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 09124 गाजीपुर सिटी-वलसाड ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी पांच को गाजीपुर सिटी से 01.20 बजे प्रस्थान कर औड़िहार से 02.07 बजे, वाराणसी से 03.25 बजे, जौनपुर सिटी से 04.42 बजे, सुल्तानपुर से 05.57 बजे, लखनऊ से 08.02 बजे, कानपुर सेंट्रल से 09.52 बजे, फर्रूखाबाद से 12.55 बजे, कासगंज से 14.25 बजे, मथुरा से 16.05 बजे, अछनेरा से 17.20 बजे, भरतपुर से 17.52 बजे, सवाई माधोपुर से 19.57 बजे, कोटा से 21.15 बजे, दूसरे दिन रतलाम से 10.50 बजे, वडोदरा से 05.40 बजे तथा सूरत से 07.20 बजे छूटकर वलसाड 08.20 बजे पहुंचेगी। बताया कि इस विशेष गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के 10 तथा जेनरेटर सह लगेज यान के दो कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed