फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   train

चटकी मिली रेल पटरी, कर्मचारियों ने किया दुरुस्त

Sun, 25 Aug 2019 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
train
जमानिया। स्थानीय रेलवे स्टेशन के बाइपास फाटक के पास रविवार की सुबह डाउन लाइन पर पैसेंजर ट्रेन गुजरने के बाद रेल पटरी चटक गई। इसकी जानकारी होने पर 40 मिनट के बाद रेलवे कर्मचरियों ने पटरी को दुरुस्त किया। रेल अधिकारी की मानें तो पटरी चटकने से रेल परिचालन प्रभावित नहीं हुआ।
विज्ञापन

मालूम हो कि रविवार की सुबह करीब सात बजे रेलवे बाइपास फाटक संख्या 88-ए स्थित करजहीं गांव के रहने वाले दो बालक अनुज शर्मा (6) पुत्र शशिकांत एवं अभय कुमार (10) पुत्र राकेश कुमार खेत की तरफ से टहलते हुए घर की तरफ लौट रहे थे। तभी उनकी नजर डाउन लाइन के विद्युत पोल किलोमीटर संख्या 709/26 और 709/28 के बीच टूटी हुई रेल पटरी पर पड़ी। इस पर दोनों बालकों ने रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन राजकुमार को पटरी चटकने की सूचना दी। गेटमैन ने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन के पैनल रूम को दिया। सूचना के तुरंत बाद आरपीएफ स्टाफ पवन कुमार एवं स्टेशन के पोर्टर ने मौके पर पहुंच कर विभागीय अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। करीब 7:30 बजे पहुंचे पीडब्ल्यूआई के कर्मचारियों ने टूटी हुई रेल पटरी को क्लैंप लगाकर बनाया और 7:40 बजे अपने रेल पथ के अधिकारियों को टूटी हुई रेल पटरी को ठीक किए जाने की जानकारी दी। इसके बाद कलैंप के सहारे बनाए गये रेल पटरी पर काशन के सहारे ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया। इस संबंध में सीनियर सेक्शन इंजीनियर अखिलेश्वर प्रसाद ने बताया कि रेल पटरी टूटने की सूचना मिलते ही तुरंत उसे कलैंप लगाकर बनाया गया। इस दौरान किसी भी ट्रेन का परिचालन बाधित होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed