{"_id":"645a3b3fb76488b2d80bcebd","slug":"trailer-driver-dozes-off-collides-with-prv-van-ghazipur-news-c-20-1-195721-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ट्रेलर चालक को आई झपकी, पीआरवी वैन को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ट्रेलर चालक को आई झपकी, पीआरवी वैन को मारी टक्कर
विज्ञापन
हादसे में तीन पुलिस कर्मी घायल, वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मरदह। थाना क्षेत्र के करदह कैथवली चट्टी स्थित कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय के सामने सोमवार की रात वाराणसी -गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने डायल 112 पुलिस वाहन को चपेट में ले लिया। हादसा ट्रेलर चालक को झपकी आने की वजह से हुआ। हादसे में तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस ट्रेलर चालक को कब्जे में लेकर छानबीन करने मेें जुटी हुई है।
मऊ से गाजीपुर की ओर से एक ट्रेलर अनियंत्रित तेज गति से आ रही थी। यह देख सामने से आ रही डायल 112 पुलिस ने सड़क किनारे वाहन खड़ा कर दिया। पुलिस कर्मी विजय प्रताप सिंह वाहन से बाहर आकर खड़े हो गए और चालक अरिनाश चंद्र कुशवाहा और सुनील बैठे थे। जब-तक वे लोग कुछ समझ पाते कि सामने से आ रहा ट्रेलर हाइवे पर लगी रेलिंग को तोड़ते हुए पीआरवी वैन को टक्कर मारने के साथ घसीटते हुए खड़ा हो गया।
टक्कर से पीआरवी वैन सर्विस रोड के किनारे गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना में वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं तीनों पुलिस कर्मियों को चोट आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से उन्हें उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास पहुंचाया।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल पुलिस कर्मी सुनील कुमार को उपचार के लिए डॉक्टरों ने मऊ स्थित जिला अस्पताल भेज दिया। जहां इलाज चल रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि घायल पुलिस कर्मियों को उपचार के लिए भेजने के साथ ही ट्रेलर को कब्जे लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है। हिरासत में लिया गया ट्रेलर चालक मिर्जापुर जनपद निवासी शिवकुमार है। उसने बताया कि उसे झपकी आ गई थी।