फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Traffic stopped due to damage to Karmnasa bridge

Ghazipur News: कर्मनाशा पुल क्षतिग्रस्त होने से रोका आवागमन

Thu, 27 Apr 2023 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Traffic stopped due to damage to Karmnasa bridge
यूपी-बिहार को जोड़ने वाला कर्मनाशा पुल क्षतिग्रस्त होने से इस पर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। ऐसे में वाहनों को 40 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। उधर, इससे क्षेत्र में भवन निर्माण सामग्री महंगी हो गई है। कर्मनाशा नदी पर 1979 में पुल बनाया गया था। छह माह पहले पुल के क्षतिग्रस्त होने पर जिला प्रशासन की अनुमति पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुल पर वाहनों को निकलने से रोकने के लिए हाइट गेज लगाने के साथ ही पुलिस कर्मी 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। भारी वाहनों के आवागमन पर रोक से अब उन्हें देवल स्थित कर्मनाशा पुल के रास्ते बारा, गहमर पहुंचने के लिए 40 किलोमीटर चक्कर लगाना पड़ रहा है। ऐसे में ट्रकों से बारा, गहमर आने वाली लाल बालू, गिट्टी, डस्ट व सीमेंट आदि भवन निर्माण सामग्री महंगी हो गई है। ऐसे में 25 हजार रुपये प्रति ट्रक बिकने वाले लाल बालू का रेट 55 से 60 हजार रुपये हो गया है। 20 एमएम गिट्टी 50 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति फिट हो गई है। सरिया का दाम भी भाड़े के कारण बढ़ा हुआ है। मेराज खान, योगेंद्र यादव, विकास राय आदि भवन निर्माण सामग्री विक्रेताओं ने बताया कि जब तक पुल की मरम्मत नहीं होगी तब-तक भवन निर्माण सामग्री पर महंगाई छाई रहेगी। एनएचआई के अवर अभियंता घनश्याम पांडेय ने बताया कि पुल की मरम्मत के लिए बजट मिल चुका है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। बारिश से पहले पुल की मरम्मत कर भारी वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed