फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Traffic resumed after the truck was removed from JCB

जेसीबी से ट्रक को हटवाने के बाद यातायात हुआ सुचारू

Fri, 20 Aug 2021 09:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
Traffic resumed after the truck was removed from JCB
बिरनो। क्षेत्र के भड़सर से अविसहन जाने वाला मार्ग बदहाल हो गया है। इसके चलते प्राय: जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। बृहस्पतिवार को मार्ग की खराबी की वजह से एक ट्रक धंस गया। इसके चलते आवागमन करने वाले लोगों को जाम से परेशानी हुई। शुक्रवार को जेसीबी से ट्रक को हटवाने के बाद करीब 20 घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन

भड़सर से अविसहन जाने वाला करीब 12 किमी का यह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। सड़क की खराबी की अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बृहस्पतिवार को दिन में एक ट्रक गड्ढे में धंस गया। इसके चलते मार्ग पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। मार्ग पर ट्रक खड़ा हो जाने से बड़े वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। आज दिन में जेसीबी के सहारे धंसे ट्रक को बाहर निकलवाया गया तब जाकर करीब 20 घंटे बाद दिन में लगभग 12 बजे आवागमन सुचारु हो सका। बारिश होने पर स्थिति और दयनीय हो जा रही है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन किसी स्तर पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed