फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Traffic remained halted for nine hours on Ghazipur-Bharauli road due to falling of tree

Ghazipur News: पेड़ गिरने से गाजीपुर-भरौली मार्ग पर नौ घंटे तक ठप रहा आवागमन

Fri, 25 Jul 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Traffic remained halted for nine hours on Ghazipur-Bharauli road due to falling of tree
भांवरकोल थाना क्षेत्र के पखनपुरा चट्टी स्थित हाईवे किनारे महुआ के पेड़ में बुधवार की रात दो बजे बालू लदे ट्रेलर ने धक्का मार दिया।
विज्ञापन

इससे पेड़ और विद्युत खंभा टूटकर सड़क पर गिर गया। वहीं ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
हाईवे पर करीब पांच किमी तक वाहनों की कतार लग गई। बुल्डाेजर से पेड़ को बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे हटाया गया। करीब नौ घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि बिहार से ट्रेलर पर बालू लादकर चालक बेचू खलीलाबाद जा रहा था था। राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित पखनपुरा चट्टी पर रात करीब दो बजे ट्रेलर अनियंत्रित होकर महुआ के पेड़ से टकरा गया। इससे पेड़ टूटकर ट्रेलर पर गिर गया। पेड़ की डाली बिजली के खंभे पर गिर गई। विद्युत तार और खंभा टूटकर जमीन पर गिर गया।

हादसे में ट्रेलर चालक बेचू को चोट लगी है। खलासी ऋषि सिंह बाल- बाल बच गया। रात दो बजे से गाजीपुर-भरौली मार्ग पर आवागमन बंद हो गया। पांच किमी तक जाम लग गया। नाै घंटे बाद वन विभाग के क्षेत्रीय कर्मी माैके पर पहुंचकर पेड़ को हटाया। इसके बाद मार्ग पर आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन

हाईवे पर आवागमन बंद होने से स्कूली वाहनों बच्चे और बसों में फंसे यात्री परेशान नजर आए। अधिकांश चालक वाहनों को दूसरे रास्ते से गंतव्य की ओर से ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed