फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Traffic of all vehicles stopped on Bara-Karmnasha bridge

Ghazipur News: बारा-कर्मनाशा पुल पर सभी वाहनों का आवागमन बंद

Sun, 27 Aug 2023 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Traffic of all vehicles stopped on Bara-Karmnasha bridge
छोटे और हल्के वाहनों का भी 30 सितंबर तक नहीं होगा संचालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गहमर। यूपी बिहार को जोड़ने वाली बारा कर्मनाशा नदी पर बने पुल पर शनिवार से आगामी 30 सितंबर तक सभी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण रूप से रोक लगा दिया गया है। 34 दिनों तक आवागमन पर लगे इस रोक के दौरान कार्यदायी संस्था द्वारा पुल का मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
बारा कर्मनाशा नदी पर बने पुल में आई खराबी के बाद बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दिया गया था, जबकि छोटे एवं हल्के वाहन चल रहे थे। पुल की मरम्मत का कार्य कर रही बरेली की कंपनी ने आवागमन के चलते पुल मरम्मत के कार्य में हो रहे व्यवधान को दर्शाते हुए जिलाधिकारी से एक माह के लिए इस पुल पर पूर्ण रूप से वाहनों के रोक लगाने की की मांग की थी।
विज्ञापन

इस पर जिलाधिकारी ने 26 अगस्त से 30 सितंबर तक पूर्ण रूप से आवागमन पर रोक लगाने की अनुमति दे दी। अब बड़े वाहनों के साथ-साथ छोटे वाहन एवं दोपहिया वाहनों पर भी आवागमन पर रोक लग गई है। बिहार जाने के लिए लोगों को देवल के रास्ते से होकर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर 26 अगस्त से 30 सितंबर तक वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद पुल को खोला जाएगा। वहीं कार्य कर रही कार्यदायी संस्था के इंजीनियर रेहान ने बताया कि वाहनों की आवागमन के चलते कार्य में व्यवधान उत्पन्न हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed