{"_id":"67a8e703faffcf291f0a50af","slug":"traffic-lights-will-be-installed-in-rauja-and-visheshwarganj-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-127943-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: रौजा और विशेश्वरगंज में लगेंगी ट्रैफिक लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: रौजा और विशेश्वरगंज में लगेंगी ट्रैफिक लाइटें
विज्ञापन
नगर के रौजा और विशेश्वरगंज चौराहे पर ट्रैफिक लाइटें लगेंगी। इससे यातायात व्यवस्था सुधरेगी। राहगीरों को जाम से निजात मिलेगी।
अमर उजाला अभियान का संज्ञान लेते हुए लाइटों को लगाने का सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है। साथ ही प्रस्ताव बनाकर भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
जाम की समस्या को मुद्दा बनाकर अमर उजाला विभिन्न बिंदुओं पर लगातार खबरों को प्रकाशित कर रहा है।
नौ फरवरी को अभियान के तहत अमर उजाला में बिना लाइट के ट्रैफिक, चौराहों पर फर्राटा भरते हैं वाहन शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित हुई है। इस खबर को गंभीरता से लेते हुए यातायात विभाग ने चौराहे पर ट्रैफिक लाइट लगवाने का फैसला किया है।
इसके लिए सर्वे का कार्य पूरा करने के साथ अब प्रस्ताव बनाकर भेजने की कवायद शुरू कर दी गई है। पहले चरण में रौजा और विशेश्वरगंज इलाके का चयन किया गया है।
यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि ट्रैफिक लाइट लगाने के लिए सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही रौजा और विशेश्वरगंज चौराहे पर ट्रैफिक लाइटें लगेंगी।