फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Traders will meet DM and warn of agitation

Ghazipur News: डीएम से मिलेंगे व्यापारी, दी आंदोलन की चेतावनी

Tue, 24 Jun 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Traders will meet DM and warn of agitation
भड़सर। जंगीपुर स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में रविवार की देर शाम व्यापारियों की बैठक हुई। जंगीपुर से महराजगंज तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर असंतोष व्यक्त किया गया। डीएम अविनाश कुमार से मिलकर इसे स्थगित करने की मांग करने का निर्णय लिया गया। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत जंगीपुर के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि लालजी गुप्ता ने कहा कि जंगीपुर में पहले से ही फोरलेन सड़क का निर्माण हो चुका है और उस पर नियमित रूप से आवागमन भी हो रहा है। ऐसे में बाजार के बीचोबीच एक और फोरलेन सड़क का निर्माण कृषि मंडी की रीढ़ तोड़ने वाला कदम होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जंगीपुर बाजार को तोड़े बिना पुराने फोरलेन से जोड़ने के कई सस्ते और व्यावहारिक विकल्प मौजूद हैं, जिन पर विभाग को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि ऐसा नहीं किया गया तो कृषि उत्पादन मंडी समिति सहित पूरे जंगीपुर व्यापार क्षेत्र के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो जाएगा। व्यापारी नेता राजकुमार वर्मा ने भावुक होकर कहा कि हमने वर्षों की मेहनत और खून-पसीने से जो प्रतिष्ठान खड़े किए हैं, वह सिर्फ दुकानें नहीं, बल्कि हमारे परिवार की जीविका हैं।
उन्हें किसी भी कीमत पर उजड़ने नहीं दिया जाएगा। अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर फोरलेन सड़क निर्माण के प्रस्ताव को तत्काल स्थगित करने की मांग करेगा।

प्रशासन ने मांग पर विचार नहीं किया तो व्यापारी वर्ग सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को विवश होगा। इस मौके पर पूर्व सभासद श्रवण मद्धेशिया, मुकेश गुप्ता, राजेश वर्मा, राजेश जायसवाल, सुनील मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed