फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Traders should not be harassed, leaflet handed over to DM

Ghazipur News: व्यापारियों का न हो उत्पीड़न, डीएम को सौंपा पत्रक

Wed, 01 May 2024 03:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Traders should not be harassed, leaflet handed over to DM
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी से मिला। पत्रक सौंप सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के बनाए गए फ्लाइंग स्क्वायड टीमों द्वारा आदर्श आचार संहिता के निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। टीम गल्ला मंडी एवं विभिन्न बाजारों में चेकिंग करती है और विभिन्न व्यापारियों के रुपये का जब्तीकरण कर रही है। ऐसे में इन्हें स्पष्ट निर्देश दें कि किसी व्यापारी एवं वर्ग का उत्पीड़न न हो। जिलाध्यक्ष विजय शंकर वर्मा ने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन इन टीमों से कराया जाए। कहा कि अगर जब्त की गई नकदी दस लाख से अधिक है तो रिलीज किए जाने से पहले आयकर के नोडल अधिकारियों को सूचित किया जाए। गल्ला व्यापारी एपीएमसी के तहत आते हैं, उन्हें एक करोड़ नकदी निकालने का अधिकार है और किसानों को उनकी उपज का दो लाख तक का नगद भुगतान करने का अधिकार है। कहा कि अभी गल्ला व्यापार का सीजन चल रहा है और अभी मंडी में आवक भी बहुत है और गल्ला व्यापारियों द्वारा प्रतिदिन करोड़ों रुपये की निकासी बैंक से की जा रही है। प्रतिदिन व्यापारियों को अपनी बिक्री से प्राप्त राशि को बैंक में जमा करने को जाना पड़ता है। जिला मंत्री अच्छे लाल कुशवाहा ने कहा कि व्यापारियों को अनावश्यक रूप से असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके लिए टीम को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिया जाए। यहीं नहीं व्यापारी बैंक से कैश एवं नकदी निकालते समय और बैंक जाते समय कौन-कौन से प्रपत्र अपने साथ रखें। यह जानकारी व्यापारियों को दी जाए। इस मौके पर गणेश जी वर्मा, अभय गुप्ता, अजय आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed