फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tractor-trolley overturned due to drowsiness, driver died

Ghazipur News: झपकी आने से पलटी ट्रैक्टर-ट्राॅली, चालक की मौत

Sun, 18 May 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturned due to drowsiness, driver died
गाजीपुर। भांवरकोल थानाक्षेत्र के पखनपुरा गांव के पास शनिवार की रात मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक को झपकी आने के कारण पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में चालक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इन्कार करते हुए रविवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। जलालपुर गांव निवासी मोहित यादव (18) ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। करीब 11 बजे रात पखनपुरा सिवान से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मिट्टी लादकर पखनपुर गांव जा रहा था। झपकी आने से गांव के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
गांव के लोग जब तक चालक को बाहर निकालते, उसकी मौत हो चुकी थी।
जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए और रोते-बिलखते शव लेकर घर चले आए। दूसरे दिन मृतक के बड़े भाई शिवकुमार यादव ने मच्छटी चौकी प्रभारी को तहरीर देकर बताया कि भाई मोहित यादव ट्रैक्टर से मिट्टी लादकर पखनपुरा सिवान से पखनपुरा गांव जा रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान झपकी आ गई और ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राॅली से दबने के कारण भाई की मौत हाे गई। इस हादसे में पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed