फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tractor-trolley laden 135 burnt to ashes

ट्रैक्टर-ट्राली लदा 135 गेहूं का बोझ जलकर राख

Sun, 11 Apr 2021 06:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley laden 135 burnt to ashes
मरदह क्षेत्र के हालपुर गांव में शार्ट-सर्किट से लगी आग में जलता ट्राली पर लदा गेहूं का बोझ। - फोटो : GHAZIPUR
मरदह। थाना क्षेत्र के हालपुर गांव में रविवार को ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर ले जाया जा रहा करीब 135 बोझ गेहूं बिजली के तार के तार से स्पर्श हो जाने से आग का गोला बन गया। वहीं पृथ्वीपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में करीब 12 बीघे खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जब-तक ग्रामीण आग पर काबू पाते अनाज जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

गांव निवासी किसान जयश्री यादव का गोविंदपुर कीरत गांव में करीब 15 मंडा खेत है। वे वहां से गेहूं की फसल ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर घर लेकर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में लटक रहे बिजली के तार से गेहूं का बोझ स्पर्श हो जाने से शार्ट-सर्किट के चलते निकली चिंगारी से फसल में आग लग गई। जब-तक ग्रामीण कुछ समझ पाते ट्रैक्टर पर लदा 135 बोझ गेहूं आग के गोले में परिवर्तित हो गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की बहुत कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। हालांकि ट्रैक्टर को ट्राली से अलग करने में लोग सफल रहे। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। उधर पृथ्वीपुर गांव निवासी मनोज सिंह के खेत में आग लग गई। ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन आग ने जामवंती सिंह के पांच बीघा, बृजेश सिंह, वरुण सिंह के पांच बीघा, मनोज सिंह के दो बीघा पककर तैयार गेहूं की खड़ी फसल को आगोश में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक आनंद यादव ने दो घटनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर क्षतिपूर्ति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील मुख्यालय को प्रेषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed