फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tractor-trolley collided with bike, youth died

Ghazipur News: ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Tue, 30 May 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley collided with bike, youth died
ग्रामीणों ने सिधौना-मेंहनाजपुर डेढ़ घंटे तक रखा जाम सैदपुर एसडीएम ने समझा-बुझाकर शांत कराया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खानपुर। थाना क्षेत्र के ददरा मोड़ पर सोमवार को ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को सामने से टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि मृतक का बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दोपहर 2.30 बजे से शाम चार बजे तक सिधौना-मेंहनाजपुर मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों और परिजनों को समाझाने में जुटे रहे, लेकिन बात नहीं बनी। जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे सैदपुर एसडीएम डा. पुष्पेंद्र पटेल ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इधर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी। ददरा गांव निवासी उमाशंकर (21) बाइक लेकर बाबतपुर हाइवे अड्डे पर दुबई से आए बड़े भाई रमाशंकर को लाने गया था। वहां से दोनों भाई बाइक पर सवार होकर घर आ रहे थे। ददरा मोड़ के पास घर से मात्र 100 मीटर पहले सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली कुछ दूरी पर छोड़ फरार हो गया। परिजन और ग्रामीण दोनों को उपचार के लिए सीएचसी सैदपुर लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उमाशंकर को मृत घोषित कर दिया। जबकि बड़े भाई रमाशंकर का उपचार चल रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दोपहर 2.30 बजे सिधौना- मेंहनाजपुर मार्ग को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग पर अड़ गए। पुलिस कर्मियों ने काफी समझाने- बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी।
विज्ञापन

जानकारी होते ही सैदपुर एसडीएम पुष्पेंद्र पटेल मौके पर पहुंचे और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। तब- जाकर शाम चार बजे जाम समाप्त हुआ। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि मृतक के बड़े भाई रमाशंकर की तहरीर पर ट्रैक्टर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed