फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tractor drivers carrying potatoes have to eat police poles

आलू लेकर जा रहे ट्रैक्टर चालकों को खाने पड़े पुलिस के डंडे

Thu, 26 Mar 2020 09:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Tractor drivers carrying potatoes have to eat police poles
मुहम्मदाबाद। लाकडाउन के पहले दिन अपने खेत का आलू लेकर कोल्ड स्टोरेज जाने वाले किसानों को पुलिस ने रोक दिया। आलू लेकर कोल्ड स्टोरेज जा रहे ट्रैक्टर चालकों को पुलिस वालों के डंडे भी खाने पड़े। कोल्ड स्टोरेज संचालकों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर उन्हें केन्द्रीय गृह सचिव का आदेश दिखलाया जिसमें लाकडाउन के दौरान छूट की श्रेणी में कोल्ड स्टोरेज एवं वेयरहाउस को रखे जाने की बात बताई। कहा कि आलू को कोल्डस्टोरेज ले जाने से रोकने पर आलू कच्चा माल होने के कारण सड़ जाएगा जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को आलू को ले जाने की छूट देने का निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मुहम्मदाबाद क्षेत्र में किसानों को अपना आलू कोल्ड स्टोरेज में ले जाने पर कोई रोक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed