{"_id":"63b1d074d0e88e496856be1e","slug":"track-maintenance-machines-collided-fitter-injured-ghazipur-news-vns691544026","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ट्रैक मेंटेनेंस मशीनें टकराईं, फिटर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ट्रैक मेंटेनेंस मशीनें टकराईं, फिटर घायल
विज्ञापन
दानापुर- पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के गहमर चौसा के बीच रेल ट्रैक की मरम्मत के लिए चौसा स्टेशन से पूर्व बने लूप लाइन में तीन मेंटनेंस मशीनें खड़ी करने के लिए आ रही थीं। इस दौरान दो मशीनें आपस में टकरा गईं। इससे मेंटेनेंस मशीन के इंजन का शीशा टूट गया।
इस दौरान इंजन में खड़ा कासिमाबाद तहसील का कैथवली गांव निवासी फिटर जितेंद्र कुमार झटका लगने से गिरकर घायल हो गया। अन्य कामगार साथियों द्वारा उसे इलाज के लिए चौसा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पाकर दानापुर डीआरएम प्रभात कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की। उन्होंने कहा कि घटना कैसे हुई इसकी जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब हो कि विगत छह माह से दानापुर - डीडीयू रेल खंड पर प्रतिदिन कहीं न कहीं ट्रैकों पर मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। कार्य के पूर्व ट्रैक मरम्मत करने वाली मशीनों को नजदीकी लूप लाइनों में खड़ा किया जाता है। इसी दौरान एक बीसीएम मशीन (ब्लास्टिंग क्लियरिंग मशीन) व सीएसएम वाईव्रेट मशीन आपस में टकरा गईं। मशीनों के टकराने से बीसीएम मशीन के इंजन के कांच का शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
विज्ञापन
घटना के पीछे चालकों की लापरवाही बताई जा रही है। दोनों मेंटेनेंस मशीनें ट्रैक पर काफी कम दूरी पर चल रही थीं। इस दौरान पीछे वाली मशीन ने आगे चल रही मशीन में जोरदार टक्कर मार दिया।