फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tomatoes were liked by the households and made the farmers cry

Ghazipur News: घरों को भाया तो किसानों को रुलाया टमाटर

Wed, 04 Jan 2023 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tomatoes were liked by the households and made the farmers cry
गाजीपुर/ मरदह। स्वाद का जायका बढ़ाने वाले टमाटर के मूल्य में गिरावट होने से भले आमजनों ने राहत मिली हो लेकिन इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। स्थिति यह है कि लागत भी नहीं निकल पा रहा रहा है। सब्जी मंडी में टमाटर दो से तीन रुपये प्रति किलो बिकने से किसानों को भाड़ा भी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

कड़ाके के ठंड में टमाटर के पौधे को बचाने के लिए किसान दिन-रात लगे हुए हैं। बार-बार दवा का छिड़काव कर टमाटर और पौधों को बचाने में जुटे हुए हैं। जबकि वहीं टमाटर की कीमतों में गिरावट ने किसानों को परेशान कर रखा है। सब्जियों और दालों में टमाटर के उपयोग से स्वाद बढ़ जाता है। टमाटर के बिना सलाद भी अधूरा है।
विज्ञापन

ठंड के दिनों में टमाटर सूप की डिमांड रहती है और टमाटर सस्ता होने से हर घर में सूप बनाया जा रहा। ऐसे में आम लोगों को राहत मिल गई, लेकिन किसानों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई। टमाटर की कीमतों से किसान बहुत दु:खी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में टमाटर लेकर आए किसान ने बताया कि 14 बिस्वा टमाटर खेत में लगाए हैं, जिसमें करीबन बीस हजार रुपए से ज्यादा खर्च हो चुका है। सब्जी मंडी में इस समय टमाटर दो रुपये किलो बिक रहा, जिसके कारण मंडी में लाने तक का भाड़ा भी नहीं निकल पा रहा। किसानों को लागत मूल्य निकालना मुश्किल हो रहा है।
लोगों को राहत मिली है लेकिन किसानों को नुकसान है। थोक सब्जी मंडी में दो और तीन रुपये किलो बिक रहे टमाटर से अब भाड़ा भी नहीं निकल पा रहा है। - दरोगा कुशवाहा
मटर के बाद अब टमाटर की कीमत किसानों को रुला रही है। लगातार टमाटर के दामों में कमी आ रही है। थोक मंडी में टमाटर दो से तीन रुपये किलो बिकने से लागत भी नहीं आ रही है।- रमेश पासवान

टमाटर के गिरते दाम में किसानों को लागत मूल्य भी नहीं निकल पा रहा। किसान बड़ी मात्रा में टमाटर का उत्पादन करते हैं। किसान को मंडी में लाने का भाड़ा भी नहीं मिल पा रहा।- महेंद्र कुशवाहा
टमाटर के दाम गिरने से किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। भाव न मिलने से किसान टमाटर फेंककर जा रहे हैं।- संजय मौर्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed