{"_id":"5f3acf145bfffce883427c3cdd2dc476","slug":"to-raise-their-voice-against-corruption-respect-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए हुआ सम्मान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए हुआ सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Thu, 05 Nov 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले सरैला निवासी एहसान खां को गुरुवार को दिलदारनगर में इंसाफवादी महाज की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर इंसाफवादी महाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरीद अहमद गाजी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वालों को सम्मान देना ही सच्ची राष्ट्रीयता है। कहा कि भ्रष्टाचार देश और समाज के लिए नासूर बन चुका है। इसके उन्मूलन के लिए आवाज उठाना जरूरी है।
भदौरा ब्लाक के पूर्व प्रमुख रशीद खां ने कहा कि जिस लेखपाल के खिलाफ एहसान ने मोर्चा खोला था उससे सभी परेशान थे। उन्होंने लेखपाल को पकड़वा कर उल्लेखनीय कार्य किया। समारोह में अशफाक खां, इस्तेखार खां, कबीर खां, डॉ एकराम खां, अब्दुल गफ्फार अंसारी, सुरेश कश्यप, जावेद , द्वारिका प्रसाद गुप्त, अरशद जावेद, पंकज आदि मौजूद रहे।