फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   To establish dominance, miscreants resorted to firing in the air, a case was registered against 11 people.

Ghazipur News: वर्चस्व के लिए मनबढ़ों ने की हवाई फायरिंग, 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 28 Sep 2025 05:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 05:17 AM IST
विज्ञापन
To establish dominance, miscreants resorted to firing in the air, a case was registered against 11 people.
गाजीपुर। गहमर कोतवाली क्षेत्र के बूढ़ा महादेव मंदिर के पास हुई हवाई फायरिंग के मामले में शनिवार को पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं। घटना के पीछे वर्चस्व की लड़ाई और मनबढ़ई मानकर पुलिस छानबीन कर रही है। प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार की शाम पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इस दौरान उन्हें पता चला कि बूढ़ा महादेव मंदिर के पास दहशत फैलाने को लेकर दो पक्षों ने आपस में हवाई फायरिंग की। साथ ही ईंट- पत्थर भी चले हैं। इसकी जानकारी होने पर वह पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद गंभीरता से निरीक्षण किया। उपनिरीक्षक को ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि गांव के ही दो पट्टी के युवाओं की मनबढ़ई है। हवाई फायरिंग के साथ ईंट- पत्थर भी जमकर चले हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उपनिरीक्षक राजीव पांडेय की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को दबोचने के लिए उनके घर व संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। आरोपी घर छोड़कर फरार है। परिजनों से पूछताछ करने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है, जल्द ही ऐसे मनबढ़ों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed