फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   To end the politics of hatred, it is necessary to remove the BJP government.

नफरत की सियासत को खत्म करने के लिए भाजपा की सरकार को हटाना जरूरी

Fri, 31 Dec 2021 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
To end the politics of hatred, it is necessary to remove the BJP government.
गाजीपुर। सपा कार्यालय समता भवन में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के नव मनोनीत प्रदेश सचिव अब्दुल वाजिद सिद्दीकी और अब्दुल वाजिद अंसारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने कहा कि आज भाजपा सरकार की संकीर्ण एवं सांप्रदायिक सोच के चलते देश में आपसी भाईचारा, सौहार्द और देश की गंगा जमुनी तहजीब और साझी विरासत की संस्कृति को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

कहा, कि देश के संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय एवं समाजवाद की रक्षा तथा नफरत की सियासत को खत्म करने के लिए भाजपा की सरकार को हटाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था से प्रदेश की जनता योगी सरकार के खिलाफ गुस्से में है। प्रदेश में परिवर्तन की बयार चल रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में जाकर पार्टी को सफल बनाने के लिए काम करने और अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

स्वागत समारोह में जैकिशन साहू, भानू यादव, गोवर्द्धन यादव, निसार अहमद, झन्ने खां, निजामुद्दीन खां, अशोक कुमार बिंद, अरुण कुमार श्रीवास्तव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, दिनेश यादव, रविंद्र प्रताप यादव, डॉ. सीमा यादव, अतीक राईनी, जुमाउद्दीन अहमद, रामवचन यादव, उपेंद्र कुशवाहा, साजिद, प्रियंका सोनकर, आशा यादव, वाहिद, सलीम अंसारी, नसीम कुरैशी, क्यामुद्दीन अंसारी, रजनीकांत यादव, विपिन गौतम, शाकिर हुसैन, संजय यादव, मारकंडेय यादव, ओमप्रकाश यादव, रामसमुझ, अब्दुर्रहमान इदरीसी, रामकिशुन सोनकर, आदिल अहमद, बलवंत राय, ओमकार यादव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ताहिर हुसैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed