फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tired of family feud a young man attempted suicide relatives took him to hospital

Ghazipur News : पारिवारिक कलह से ऊबकर युवक ने किया खुदखुशी का प्रयास, परिजनो ने अस्पताल पहुंचाया, उपचार जारी

Thu, 20 Feb 2025 07:04 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 20 Feb 2025 07:04 PM IST
सार

जमानियां स्थित गांव में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक युवक ने खुदखुशी का प्रयास किया। जब घर वालों की नजर उस पर पहुंची तब उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि घरेलु कलह के कारण उसने ऐसा कदम उठाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Tired of family feud a young man attempted suicide relatives took him to hospital
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के कसेरा गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर पारिवारिक कलह से ऊबकर एक युवक फंदे पर झूलकर आत्महत्या करने की कोशिश करने लगा। संयोग रहा कि परिजनों की नजर पड़ गई और उन्होंने उसे फंदे से नीचे उतारकर जान बचाई।

विज्ञापन


आनन-फानन में परिजनों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। कसेरा गांव निवासी अरविंद कुमार (23) का विवाह एक वर्ष पूर्व चंदौली जनपद के धानापुर क्षेत्र में हुआ था।
विज्ञापन


सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद अरविंद कमरे में पहुंचा और पंखा लटकाने वाले हुंक से रस्सी के सहारे फांसी लगा लिया। यह देख पत्नी शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और अरविंद को फंदे से नीचे उतारकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर युवक काे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां से उसे वाराणसी के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले की छानबीन चल रही है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed