{"_id":"61325c348ebc3ec5ed0abab8","slug":"time-passed-verification-of-two-hundred-schools-incomplete-ghazipur-news-vns60956263","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी तक लगभग दो सौ विद्यालयों का सत्यापन कार्य अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी तक लगभग दो सौ विद्यालयों का सत्यापन कार्य अधूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्रों के निर्धारण के उद्देश्य से विद्यालयों की आधारभूत सूचनाओं के भौतिक सत्यापन की अंतिम तिथि एक सितंबर को समाप्त हो गई। दो दिन का समय और बीत गया लेकिन शुक्रवार तक सत्यापन का कार्य पूर्ण नहीं हो सका था। अभी तक लगभग दो सौ विद्यालयों का सत्यापन कार्य अधूरा है। जिन टीमों का सत्यापन कार्य अधूरा है उनसे शनिवार तक हर हालत में यह कार्य पूर्ण कर लेने को कहा गया है।
जिले में कुल विद्यालयों की संख्या 1016 है। इन विद्यालयों में से लगभग 350 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जा सकता है। इसका निर्णय माध्यमिक शिक्षा परिषद को करना है। सत्यापन की रिपोर्ट बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की जा रही है। अपलोड करने का कार्य अब शुरू भी हो गया है। रिपोर्ट अपलोड होने के बाद बोर्ड इसकी समीक्षा करेगा। इसके बाद परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड से जारी कर दी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ओपी राय ने अभी तक सत्यापन का कार्य पूर्ण नहीं कर पाने वाली टीमों को कड़ा निर्देश जारी करते हुए शनिवार तक सत्यापन का कार्य हर हाल में पूर्ण कर लेने को कहा है। उन्होंने बताया कि इसके बाद भी जिस टीम का कार्य अधूरा रह जाएगा तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।