फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Time employees, coming from, you're missing the broker

समय से आ गए कर्मचारी, दलाल रहे नदारद

Sun, 19 Jun 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sun, 19 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Time employees, coming from, you're missing the broker
अपनी टेबल पर कर्मचारी

विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय के शुक्रवार हाल अमर उजाला में  प्रकाशित होने के बाद  विभाग में शनिवार को कुछ ज्यादा चौकसी देखने को मिली। कर्मचारी समय से अपने पटल पर दिखाई दिए और दलाल नदारद रहे। एआरटीओ ने सुबह  कार्यालय का निरीक्षण करने के साथ ही उपस्थिति पंजिका देखी।


एआरटीओ में कर्मचारियों की मनमानी और दलालों का हस्तक्षेप कोई नई बात नहीं  है। शुक्रवार सुबह अमर उजाला ने विभाग में जांच की तो पाया कि  साढ़े दस बजे तक जहां कर्मचारी पहुंचे ही नहीं। एक बाबू 12 बजे  तक दफ्तर नहीं पहुंचा। एआरटीओ खुद करीब सवा 11 बजे आए। ड्राइविंग  लाइसेंस, वाहन का ट्रांसफार्मर, टैक्स जमा करने सहित अन्य कार्यों से सैकड़ों लोग  कार्यालयों में थे।  
विज्ञापन


   दलालों का जमघट लगा था। मगर शनिवार सब कुछ दुरुस्त नजर आया। दस बजे सभी कर्मचारी कार्यालय पहुंच गए। एआरटीओ भवानी दीन ने निरीक्षण कर उपस्थिति पंजिका  देखते हुए संतोष जाहिर किया। कार्यालयों और बाहर घुमकर इस बात की जानकारी लिया कि  दलालों को मौजूदगी तो नहीं है। इस दौरान उन्हें कोई भी दलाल नहीं मिला। उन्होंने  कर्मचारियों को निर्देश दिया कि काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते और यहां  आने वालों का नियम के तहत कार्य करें। अगर कोई कर्मचारी किसी से सुविधा शुल्क या  मनमानी करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। आज कार्यालय के अंदर  या बाहर दलाल नहीं नजर आए। सभी कार्यालयों में काम कराने वालों की भीड़ लगी रही।   
विज्ञापन
विज्ञापन



हालांकि नजर दौड़ाने पर यह जरूर दिखाई दिया कि इक्का-दुक्का दलाल कार्यालय से काफी  दूर खड़े होकर काम कराने के लिए कुछ लोगों से बातचीत करते हुए उनके कागजात देखते  नजर आए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed