फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Till now 3800773 got corona vaccine

अब तक 3800773 को लगा कोरोना का टीका

Fri, 14 Jan 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Till now 3800773 got corona vaccine
जिले में 16 जनवरी 2021 से डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के साथ फ्रंटलाइन वर्करों एवं बुजुर्गों के टीकाकरण का शुभारंभ हुआ था। अभियान को एक वर्ष पूरा होने में एक दिन शेष हैं। ऐसे में अब तक 3800773 को टीका लगाया जा चुका है। इसमें 2535364 को प्रथम डोज और 12654049 को दूसरा डोज लग चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने 28 लाख लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रतिदिन 90 हजार से ऊपर लोगों का टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्न केंद्रों पर कर रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने जनपद को ऐसा चपेट में लिया था कि संक्रमित मरीजों की संख्या में जहां लगातार बढ़ोत्तरी हो रही थी। वहीं मौत का भी आंकड़ा बढ़ता जा रहा था। ऐसे में 16 जनवरी 2021 को शासन के निर्देश पर कोरोना का टीकाकरण शुरू किया गया था। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मियों एवं फ्रंटलाइन वर्करों एवं बुजुर्गों को प्रेरित कर उनका टीकाकरण किया गया, लेकिन अभियान को रफ्तार नहीं मिल रही थी। ऐसे में बीते जुलाई माह में 18 वर्ष से 60 वर्ष के लोगों का टीकाकरण जब शुरू किया गया तो अभियान को रफ्तार मिली और लक्ष्य से अधिक लोगों को कोरोना का टीकाकरण किया गया। विभाग के आंकड़ों को देखा जाए तो स्वास्थ्य विभाग ने 18 से 60 वर्ष के 28 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया था। साथ ही विभाग ने टीकाकरण के लिए 21 केंद्र भी बनाए हैं। इन केंद्रों पर प्रत्येक दिन 90 हजार से ऊपर का टीकाकरण किया जा रहा है। बीते 13 जनवरी के आंकड़ा को देखा जाए तो 18 वर्ष से 60 वर्ष के 49353 को प्रथम डोज तो 43195 को दूसरा डोज लगाया गया है। इस संबंध में टीकाकरण के नोडल एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि करीब 28 लाख का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 3800773 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। प्रथम डोज जनपद में 92.06 प्रतिशत तो दूसरा डोज 45.95 प्रतिशत लोगों को लग चुका है। ऐसे में बूस्टर डोज भी उन लोगों को लगाया जा रहा है, जिनका डोज लिए नौ माह बीत चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed