फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tiles not installed in 68 schools of Revatipur block

अब तक 68 परिषदीय विद्यालय में शुरू नहीं हुआ कार्य

Sat, 13 Nov 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Tiles not installed in 68 schools of Revatipur block
परिषदीय स्कूलों का आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत कायाकल्प कराने का कार्य उदासीनता की भेंट चढ़ गया है। दो वर्ष बीत गए लेकिन रेवतीपुर ब्लाक के तहत 104 स्कूलों में से अब तक महज 18 में ही टाइल्स का कार्य पूरा किया जा सका है। 18 स्कूलों में यह काम चल रहा है जबकि 68 परिषदीय विद्यालयों में टाइल्स लगाने का कार्य अभी शुरू तक नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

रेवतीपुर ब्लाक में कुल 104 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 23 कंपोजिट, 18 जूनियर तथा 63 प्राथमिक विद्यालय हैं। इन स्कूलों में 15500 के आसपास छात्र- छात्राएं पंजीकृत हैं। सरकार बुनियादी शिक्षा को मजबूती प्रदान करने के लिए परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। इसके बाद भी योजना को लेकर पंचायतों की ओर से उदासीनता बरती जा रही है। स्थिति यह है कि क्षेत्र के 68 परिषदीय विद्यालयों में टाइल्स लगाने का कार्य अभी शुरू तक नहीं किया जा सका। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को लेकर लापरवाह पंचायतों एवं संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई करने के साथ ही इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाए।
विज्ञापन

कायाकल्प के तहत स्कूलों में पेयजल, बालक-बालिका शौचालय, शौचालय व मूत्रालय में जलापूर्ति, शौचालय में टाइल्स लगाना, दिव्यांग सुलभ शौचालय, मल्टीपल हैंड वाशिंग यूनिट, रसोईघर, कक्षा की फर्श पर टाइल लगाना, श्यामपट, विद्यालय की रंगाई-पुताई, विद्यालय परिसर में दिव्यांग सुलभ रैंप व रेलिग, कक्षा कक्ष में वायरिंग व विद्युत उपकरण व विद्यालय का विद्युत संयोजन आदि का कार्य कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
पंचायतों की ओर से धन की कमी बताई जा रही है। कायाकल्प योजना के तहत सभी काम आगामी 31 दिसंबर तक पूरा करने का शासन से निर्देश पंचायतों को मिला है।- अशोक कुमार, खंड शिक्षाधिकारी, रेवतीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed