{"_id":"6a88a36c5a6763bb730f8b29","slug":"tiler-suffers-severe-burns-from-electric-shock-dies-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-158579-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: करंट लगने से टाइल्स मिस्त्री झुलसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: करंट लगने से टाइल्स मिस्त्री झुलसा, मौत
विज्ञापन
मरदह में करंट की चपेट में आने से मौत की खबर में--------जयश्री राम की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
मरदह। थाना क्षेत्र के गाई गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम करंट लगने टाइल्स मिस्त्री जयश्री राम (56) की झुलसकर मौत हो गई। वह घर की छत में पंखा लगा रहे थे, इसी दौरान करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसकर अचेत होकर भूमि पर गिर पड़े थे।
मऊ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गाई गांव निवासी विमला देवी ने बताया कि पति जयश्री राम (56) टाइल्स मिस्त्री थे। घर की छत पर पंखा लगा रहे थे। तभी करंट लगने से अचेत होकर गिर पड़े।
उन्हें तत्काल मऊ जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। विमला देवी ने बताया कि पति पर ही परिवार का भरण-पोषण की जिम्मेदारी थी। परिवार के सदस्यों के रोने-बिलखने से दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
मऊ के सरायलखंसी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह बताया कि तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।