फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thugs took away jewelery from woman in the name of residence

आवास के नाम पर महिला से आभूषण ले उड़े ठग

Mon, 16 Aug 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Thugs took away jewelery from woman in the name of residence
भुड़कुड़ा कोतवाली के परसपुर गांव में आवास के नाम पर रविवार की दोपहर बाइक सवार दो ठग महिला से मंगलसूत्र एवं कान का बाला लेकर फरार हो गए। पीड़िता ने एसडीएम जखनिया को पत्रक देकर न्याय की गुहार लगाई। इधर एसडीएम ने भुड़कुड़ा कोतवाल जांच पड़ताल कर कार्रवाई के निर्देश दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी पीड़िता खुशबू देवी ने एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि घर पर बाइक सवार दो लोग पहुंचे और कहने लगे की आपके नाम से आवास आया है। आवास देने के नाम पर सात हजार के पैसे की मांग की। पीड़िता ने बताया कि सोने का मंगलसूत्र लेने के बाद दोनों ने कहा कि जखनिया ब्लॉक से पैसे देकर अपना सामान छुड़वा लीजिएगा। मंगलसूत्र देने पर दोनों ठगों ने कहा कि इससे नहीं हो पाएगा तो पीड़िता ने कान का बाला भी देर दिया। इसके बाद दोनों ठग फरार हो गए। इधर घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। पीड़िता खुशबू देवी ने जखनिया उपजिलाधिकारी सूरज कुमार को पत्रक देकर घटना से अवगत कराया। उन्होंने भुड़कुड़ा कोतवाल को जांच पड़ताल कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed