फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three thousand blankets are being sold daily, Jaipuria and Ludhiana blankets are a craze

Ghazipur News: रोज बिक रहे तीन हजार कंबल, जयपुरिया व लुधियाना कंबलों का क्रेज

Sat, 06 Dec 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three thousand blankets are being sold daily, Jaipuria and Ludhiana blankets are a craze
शहर में सड़क किनारे लगा कंबल की दुकान। संवाद
गाजीपुर। ठंड का दौर जारी है। इसी के साथ बाजार में कंबल व रजाई की खरीदारी शुरू हो गई। अनुमान के मुताबिक जनपद में रोज तीन हजार कंबल बिक रहे हैं। बाजार में फाइबर रजाई व रंगीन कंबल के साथ ही जयपुरिया व लुधियाना के कंबलों की मांग अधिक है। रंगीन कंबल 600 से तीन हजार तक में बिक रहे हैं। रजाई दो हजार से छह हजार रुपये तक में बिक रहे हैं। जंगीपुर के रजाई विक्रेता एयाज कलाम ने जनपद में दुकानों, शो-रूम, मॉल में रजाई व कंबल की बिक्री हो रही है। साथ ही अस्थाई दुकानदार भी दुकान लगाए हुए हैं। नगर के नखास, चीतनाथ, मिश्रबाजार समेत ग्रामीण इलाकों के रौजा, आलमपट्टी, महराजगंज, नंदगंज, सैदपुर, जखनिया, बहरियाबाद, सादात, हंसराजपुर, दुल्लहपुर, भीमापार, सादात, खानपुर, मौधा, रेवतीपुर, गहमर, बारा, भदौरा, जमानिया, दिलदारनगर, जंगीपुर, बिरनो, मरदह, मुहम्मदाबाद, भांवरकोल आदि जगहों पर कंबल व रजाई दुकान सज गई है। दुकानदारों की ओर से डिजाइनदार कंबल व रजाइयों का स्टॉक मंगा लिया गया है। जंगीपुर के रजाई विक्रेता एयाज कलाम ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ रजाई की बिक्री बढ़ गई है। जंगीपुर के कंबल विक्रेता लोकेश ने बताया कि रंगीन कंबलों की मांग अधिक है। आलमपट्टी के रजाई विक्रेता फैयाज ने बताया कि ग्राहक हल्की, मुलायम व ज्यादा गर्माहट देने वाले फाइबर के फर वाली रजाइयों की मांग अधिक है। महराजगंज के कंबल विक्रेता सोनू प्रसाद ने बताया कि ग्राहकों को रंगीन कंबल अधिक पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed