फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   three students caught cheating

Ghazipur News: तीन परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए

Thu, 06 Jul 2023 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
three students caught cheating
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को सुबह की पाली में पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की ओर से आयोजित बीएड परीक्षा हुई। सुबह की पाली में कुल पंजीकृत 582 परीक्षार्थियों में 574 उपस्थित रहे। महाविद्यालय को कुल आठ शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। महाविद्यालय के आंतरिक उड़ाका दल ने बृहस्पतिवार को परीक्षा के दौरान तीन परीक्षार्थियों को अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा। आंतरिक उड़ाका दल में प्रो. अनिता कुमारी, डॉ. शंभूशरण प्रसाद, डॉ. संगीता मौर्य शामिल थे। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सविता भारद्वाज ने बताया कि महाविद्यालय नकलविहीन एवं मानक व्यवस्था के अनुसार परीक्षा कराने के लिए कृत संकल्पित है।
विज्ञापन



स्क्रूटनी का परिणाम घोषित
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी की वर्ष 2023 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा से जुड़ी कापियों की स्क्रूटनी का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिया गया। क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के अपर सचिव विनोद कुमार राय ने परिणाम की घोषणा की। इस कार्यालय से गाजीपुर सहित कुल 15 जिले जुड़े हुए हैं। गाजीपुर जिले से हाईस्कूल में 66 और इंटरमीडिएट में 457 परीक्षार्थियों ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया था। इसमें हाईस्कूल में आठ और इंटरमीडिएट में 100 परीक्षार्थियों के अंकों में परिवर्तन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed