फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three sisters won bronze in gymnastics competition in Jammu

Ghazipur News: तीन बहनों ने जम्मू में जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में जीता कांस्य

Sat, 18 Jan 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Three sisters won bronze in gymnastics competition in Jammu
जिले के अंतिम छोर पर स्थित बारा गांव की तीन बहनों के जिम्नास्टिक में परचम लहराने का सिलसिला जारी है। बीते दिनों जम्मू में आयोजित जिम्नास्टिक की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीनों बहनें आफिया, आलिया और आतिका ने विभिन्न वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

जम्मू में 10 से 13 जनवरी तक जिम्नास्टिक की राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बारा गांव निवासी तनवीर आलम सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद चंडीगढ़ में रहते हैं। उनकी तीन बेटियों आफिया जमाल, आलिया जमाल और आतिका जमाल ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। आफिया और आलिया ने सीनियर वर्ग में तो आतिका ने सब जूनियर वर्ग में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

उनके पिता ने बताया कि वर्ष 2015 में बड़ी बेटी आफिया ने जिम्नास्टिक में अभ्यास शुरू किया। उसने ही अपनी दोनों बहनों को भी इस खेल के लिए प्रेरित किया। आफिया और आलिया ने वर्ष 2022 में चंडीगढ़ में हुई जिम्नास्टिक की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। इसमें स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक पर कब्जा जमाया था। उनकी इस कामयाबी से क्षेत्रीय लोग एवं खेल प्रेमी गदगद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed