{"_id":"6536b299be642ef2450f5fe8","slug":"three-people-died-in-the-accident-there-was-an-outcry-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-5516-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: हादसे में तीन लोगों की मौत, मची चीखपुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: हादसे में तीन लोगों की मौत, मची चीखपुकार
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रविवार की देर रात और सोमवार को सड़क हादसा और ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि एक मृतक की शिनाख्त न होने पर मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया। इधर, घटना के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख-पुकार मच गई।
सेवराई के बकैनिया गांव निवासी रमेश कुशवाहा (55) भतीजे विद्यासागर के साथ किसी कार्य से बाइक से भदौरा आए हुए थे। देर शाम घर लौटते समय देवकली गांव स्थित सम्राट अशोक द्वार के पास एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में साइकिल सवार विक्की, बाइक सवार चाचा भतीजा घायल हो गए।
आनन-फानन में तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा लाया गया। जहां रमेश कुशवाहा की स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वाराणसी में इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। इधर, जानकारी मिलते ही परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में चीख-पुकार मच गई। गहमर कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में है।
विज्ञापन
बाइक सवार घायल की इलाज के दौरान मौत हुई है। अभी पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। किसी भी पक्ष द्वारा कोई तहरीर नहीं मिली है। इधर, शहर कोतवाली के महाराजगंज चौकी स्थित हाइवे पर किसी वाहन के धक्के से एक करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। शिनाख्त न होने पर शव को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया। फिलहाल कोतवाली पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी हुई है।
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
खानपुर। सैदपुर कोतवाली के बाजार स्थित रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से बसंत सोनकर (27) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के महिबुल्ला चक निवासी बसंत सोनकर सुबह छह बजे रेलवे स्टेशन सैदपुर भीतरी रेलवे ट्रैक पकड़ कर जा रहे थे। ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल सैदपुर वंदना सिंह ने बताया कि ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।