फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three named in dowry harassment case, case against two unknown

Ghazipur News: दहेज प्रताड़ना में तीन नामजद, दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

Sat, 01 Mar 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Three named in dowry harassment case, case against two unknown
खिजिरपुर अलीनगर निवासी महिला की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। महिला का आरोप है कि उसकी पुत्री को उसके सुसराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। इस प्रकरण में पुलिस की ओर से शनिवार को तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

खिजिरपुर अलीनगर निवासी गीता यादव पत्नी फूलेश्वर यादव ने बताया कि उनकी पुत्री प्रीति की शादी 28 मई 2023 को सुहवल थाने के इजरी गांव निवासी अरुण यादव के साथ हुई थी। अरुण यादव भारतीय तटरक्षक बल में नाविक के पद पर कार्यरत है। आरोप लगाया कि शादी के दूसरे दिन से ही अरुण दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगा। 26 जून वर्ष 2023 को अरुण और उसके परिवार वालों ने प्रीति को घर से निकाल दिया, जिसके बाद से वह मां के घर पर रह रही है। अरुण यादव चैट और फोन कॉल के जरिये अश्लील गालियां देता है और जान से मारने की धमकी देता रहता है। गत 24 फरवरी की शाम अरुण यादव अपने साथी मुन्तू यादव, विनोद और दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ पीड़िता के घर हथियार लेकर आ धमका। गालीगलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। पीड़िता की पुत्री को जान से मारने और घर से उठा लेने की धमकी भी दी गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि तीन नामजद अरुण‚ विनोद‚ मुन्नू और दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed