फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three more cases against coaching operator who cheated in the name of job

Ghazipur News: नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले कोचिंग संचालक पर तीन और मुकदमा

Tue, 14 Jan 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Three more cases against coaching operator who cheated in the name of job
रेवतीपुर पुलिस ने नगदीलपुर स्थित बक्सू बाबा एकेडमी कोचिंग के संचालक विनोद गुप्ता और उनके लोगों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। एसपी डाॅ. ईरज राजा के निर्देश पर रेवतीपुर पुलिस ने ठगी के शिकार लोगों की शिकायत पर कोचिंग संचालक समेत 11 लोगों पर धोखाधड़ी के तीन और मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। इस तरह से कुल आरोपियों पर छह मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

कोचिंग संचालक और उनके लोगों पर नौकरी के बदले तीन लोगों से 30 लाख रुपये से अधिक लेने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी आदि का तीन मुकदमा दर्ज किया है। इसके पहले भी कोचिंग संचालक पर तीन मुकदमे दर्ज हुए हैं। एक दिन पहले कोचिंग के ऑफिस में रखे रजिस्टर आदि को पुलिस ने सीज कर दिया था। साथ ही मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है। तीनों शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कोचिंग के संचालक और उनके लोगों ने नौकरी के बदले धोखाधड़ी के जरिये उन लोगों से नकदी और खाते में 30 लाख रुपये से अधिक ले लिए। अब मांगने पर टालमटोल करने के साथ ही उन्हें धमकी देने लगे हैं। प्रभारी निरीक्षक पवन उपाध्याय ने बताया कि कोचिंग के संचालक समेत 11 आरोपियों के खिलाफ नौकरी के बदले रूपये लेने के मामले में धोखाधड़ी आदि का तीन मुकदमा दर्ज किया गया है। इस तरह कुल छह मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed