फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three lakh 38 thousand cash and jewelery stolen from contractor house

ठेकेदार के घर से तीन लाख 38 हजार नकदी और आभूषण चोरी

Thu, 22 Oct 2020 10:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Three lakh 38 thousand cash and jewelery stolen from contractor house
सिधागरघाट। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय गांव में बुधवार की देर रात चोरों ने एक ठेकेदार के मकान को निशाना बनाया। घर के पीछे के रास्ते चोर कमरे में घुस गए और आलमारी का ताला तोड़कर तीन लाख 38 हजार 500 रुपये नकदी समेत लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पीडि़त परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी रही।
विज्ञापन

ठेकेदार रामप्रवेश यादव रोज की तरह देर शाम परिवार के साथ भोजन करने के बाद अपनेे कमरे में सोने चले गए। देर रात चोर मकान के पीछे से प्रवेश कर गए। कमरे में रखे आलमारी का ताला तोड़कर तीन लाख 38 हजार 500 रुपये नकदी और लाखों रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। पीडि़त ने घटना की सूचना डायल-112 पर पुलिस को दी। कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घंटों छानबीन के बाद भी कुछ भी सफलता नहीं मिली। वहीं घटना की जानकारी मिलते ग्रामीणों की दरवाजे पर भीड़ लग गई। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस छानबीन करने के साथ जल्द चोरों को दबोचने का दावा कर रही है। कोतवाल बलवान सिंह ने बताया कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed