फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three innocent injured due to being buried under mud debris

मिट्टी के मलबे में दबने से तीन मासूम घायल

Fri, 09 Oct 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Three innocent injured due to being buried under mud debris
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के कुंडेसर गांव के पास शुक्रवार को निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए मिट्टी निकाल कर छोड़े गए गड्ढे में खेल रहे तीन मासूम मिट्टी के डूहे में दबने से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से परिजन घायलों को उपचार के लिए मुुहम्मदाबाद सीएचसी लेकर आए। जहां दो बालकों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इफको मंडी के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बन रहे फ्लाई ओवर के लिए जेसीबी से मिट्टी निकालकर गड्ढा छोड़ दिया गया है। मिट्टी निकालने से गड्ढा नहर के आकार में तब्दील हो गया है। इसमें कुंडेसर ग्राम पंचायत के प्रहलादपुर दलित बस्ती के तीन बच्चे जितेंद्र राम (7), विवेक राम (8) और विक्रमा राम (6) सुरंग बनाकर खेल रहे थे। इस दौरान अचानक मिट्टी का डूहा गिरने से मलबे में तीनों दब गए। शोर मचाने पर आस-पास के लोग घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने तीनों को मलबे से बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी मुहम्मदाबाद लेकर आए। जहां जितेंद्र और विवेक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed