{"_id":"6a2c4f93ea726fdee2004c5c","slug":"three-including-cousins-killed-in-collision-between-two-bikes-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-154126-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: दो बाइक की टक्कर में चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: दो बाइक की टक्कर में चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत
विज्ञापन
बिरनो हनुमान मंदिर के पास हादसे में क्षतिग्रस्त बाइकें। संवाद
भड़सर (गाजीपुर)। बिरनो थाना क्षेत्र के गोपालपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार को दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें दो चचेरे भाइयों रविंद्र राजभर (40), सोनू राजभर (35) और सुरेश राजभर (35) की मौत हो गई। वहीं, सुरेश की पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
चचेरे भाई रविंद्र और सोनू बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए सेनो बांध पेट्रोल पंप जा रहे थे, जबकि सुरेश राजभर मंदिर दर्शन पूजन के बाद पत्नी व बेटे के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल मां और बेटे का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बिरनो थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बिरनो गांव की राजभर बस्ती निवासी रविंद्र राजभर अपने चचेरे भाई सोनू राजभर के साथ बाइक से सेनो बांध पेट्रोल पंप जा रहे थे। मरदह थाना क्षेत्र के कस्तुआ (बसवारी गांव) निवासी सुरेश राजभर अपनी पत्नी ममता राजभर और बेटे सुमंत के साथ बाइक से ससुराल चौराबोझ गांव 11 जून को गए थे। सुबह ससुराल से पत्नी और बेटे को बाइक से बद्धूपुर मंदिर पर पूजन अर्चन कर घर लौट रहे थे। जैसे ही सुरेश गोपालपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचे, सामने से आ रही रविंद्र की बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में सुरेश राजभर, उनकी पत्नी ममता राजभर, बेटा सुमंत, रविंद्र राजभर और उनके चचेरे भाई सोनू राजभर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुरेश राजभर, रविंद्र राजभर और सोनू राजभर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, ममता राजभर और बालक सुमंत की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्युरी भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।