फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three including bike rider youth died in road accident

Ghazipur News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक सहित तीन की मौत

Wed, 31 May 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Three including bike rider youth died in road accident
कचहरी से केस की तारीख लेकर बाइक से घर जाते समय कार ने मारी टक्कर
विज्ञापन

वाहन छोड़ फरार हुए चालक, परिजनों के रोने- बिलखने से मची चीख-पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अगल थाना क्षेत्रों में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक सहित तीन की मौत हो गई। कचहरी से मुकदमे की तारीख लेकर घर जा रहे बाइक सवार युवक और अधेड़ कार की चपेट में आ गए। वहीं दूसरे हादसे में मित्र के साथ बाइक से गांव जा रहे किशोर की डंपर की टक्कर से मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन छोड़ दोनों चालक भाग गए।
मरदह संवाददाता के अनुसार गहली बसारिकपुर गांव निवासी लालबहादुर राम (55) रिश्तेदार मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना के बगली पिजड़ा गांव निवासी गुड्डू राम (35) के साथ शहर स्थित कचहरी आए थे। वहां से मुकदमे की तारीख लेकर बाइक से दोनों लोग वापस गहिली बसारिकपुर लौट रहे थे।
विज्ञापन

महेगवा गांव के सामने फोरलेन पर गाजीपुर की ओर से तेज रफ्तार आ रही कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सहित कुछ दूर सड़क पर जा गिरे। इधर चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला। हादसे के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए पीएचसी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालबहादुर राम की इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर गुड्डू राम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख-पुकार मच गई।
इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि सड़क दुघर्टना में एक युवक और एक अधेड़ की मौत हुई है। कार को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश जारी है। मृतकों के परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं एक अन्य हादसे में जमानिया संवाददाता के अनुसार देवढ़ी निवासी नसीम सलमानी (16) कस्बा बाजार में वार्ड नंबर छह में किराये पर मकान लेकर रहता था। वह मित्र सलाऊद्दीन के साथ बाइक से कस्बा बाजार से गांव जा रहा था। हेतिमपुर पुलिया के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।
हादसे में नसीम सलमानी के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका साथी सलाऊद्दीन (18) घायल हो गया। इधर चालक डंपर वहां से लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया और शव को कब्जे में ले लिया।
पुलिस को देखकर चालक डंपर बड़ेसर मोड़ के पास खड़ा कर भाग गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी। मृतक हाईस्कूल का छात्र था और दो भाई एवं एक बहन में दूसरे नंबर पर था। पिता इजहार सलमानी कस्बा बाजार में पूरे परिवार के साथ रहकर ब्लाक तिराहे के पास सैलून की दुकान चलाते हैं।
हादसे के बाद परिजनों के रोने- बिलखने गांव में चीख-पुकार मची रही। इस संबंध में कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
000000

घायल पूर्व प्रधान की इलाज के दौरान मौत
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के अमारी हमीद मार्ग पर करीब छह दिन पूर्व कार की टक्कर से बाइक सवार पूर्व प्रधान हरदासपुर खुर्द राजनरायन यादव (54) और लेदिहा गांव के पूर्व प्रधान श्रीराम यादव (55) घायल हो गए थे।
दोनों घायलों का उपचार मऊ में चल रहा था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने श्रीराम यादव वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। मंगलवार को इलाज के दौरान श्रीराम यादव मौत हो गई। श्रीराम यादव लेदिहा गांव के तीन बार प्रधान रह चुके थे। वह काफी मिलनसार थे।

घटना के बाद पत्नी दुलेश्वरी देवी और मां फुलेश्वरी देवी के बिलखने से गांव में चीख-पुकार मच गई। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि जिस कार से घटना हुई थी, उसे कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed