{"_id":"65074dc2117d02eaee050544","slug":"three-including-a-teenager-died-due-to-lightning-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-3720-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बिजली गिरने से किशोरी समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बिजली गिरने से किशोरी समेत तीन की मौत
विज्ञापन
फोटो-
मौसम ने ली फिर करवट, शनिवार की शाम भी एक महिला की बिजली गिरने से हो गई थी मौत
-हादसे के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मची चीख- पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। मौसम का मिजाज रविवार को एक बार फिर बदला। एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं बिजली गिरने से जमानिया और भांवरकोल कोतवाली में किशोरी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इधर शनिवार की शाम भी बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार को दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। आसमान में बादल छा गए। मौसम विभाग ने भी सदर, जमानिया,जखनिया, कासिमाबाद, सेवराई इलाके में बिजली गिरने की प्रबल संभावना की चेतावनी दे रखी है। इसी बीच बारिश के साथ हवा चली, जिससे लोगों को राहत मिल गई। वहीं, जमनिया कोतवाली क्षेत्र के पोखरा गांव निवासी अंजनी (14) सिवान में घास काट रही थी। अचानक बारिश शुरू हो गई। ऐसे में वह सिवान में एक तरफ खड़ी हो गई। इसी दौरान अचानक तेज बिजली कड़की और किशोरी जमीन पर गिर गई।
किशोरी को गिरा देख ग्रामीण शोर मचाते घटना स्थल पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां डॉक्टर रवि रंजन ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रवि रंजन ने बताया कि ग्रामीण बिजली से झुलसी किशोरी को उपचार के लिए मृत अवस्था में लाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख- पुकार मची हुई है।
विज्ञापन
वहीं कोतवाली क्षेत्र के रोहुणा गांव निवासी चंद्रमा पांडेय (55) खेत में कार्य कर रहे थे। इसी बीच बारिश शुरू हो गई और वो रोपनी करते रहे और अचानक बिजली गिरने से चपेट में आ गए। उधर, शाहपुर लठिया गांव निवासी कन्हैया लाल की पुत्री शिवानी (18) घर के पास कुछ कर रही थी। इसी बीच बारिश से बचने के लिए मड़ई के पास जा कर खड़ी हो गई। अचानक बिजली का झटका उसे लगा और वह जमीन पर गिर गई।
परिजनों सहित आस पास के लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. रविरंजन ने बताया कि रहुणा गांव के आए चंद्रमा पांडेय की मौत हो गई। जबकि लठिया गांव के शिवानी का इलाज चल रहा है। उसकी हालत में सुधार नहीं है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।
वहीं क्षेत्र के खड़ैचा गांव के सिवान में शनिवार की शाम भी बिजली की चपेट में आने से रमंती देवी (50) पत्नी सुभाष बिंद की मौत हो गई थी। इधर हादसे से दो गांवों में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
वहीं एक अन्य घटना में भांवरकोल क्षेत्र के कनुवान गांव में बिजली की चपेट में आने से सावित्री पासवान (50) की मौत हो गई। वह अपनी बकरियों को लेकर गांव से बाहर सिवान में चराने गई थी। इस दौरान बारिश से बचने के लिए बगल में लगे बांस की खूंटी में चली गई। जहां बिजली की चपेट में आ गई और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
मृतका के पति राम प्रवेश पासवान की पहले ही मौत चुकी है। थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने कहा कि उन्हें इस आशय की सूचना है, लेकिन मृतका की स्वजन की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
-- -- -- -- -
दो सेंटीमीटर हर घंटे बढ़ रही गंगा
गाजीपुर l गंगा नदी का जल स्तर फिर से बढ़ने लगा है। रविवार हो नदी का जल स्तर दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने लगा है। आपदा विशेष अशोक राय के मुताबिक इस समय गंगा का जलस्तर 57.510 मीटर पर है।