फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three huts caught fire, seven goats burned to death

Ghazipur News: तीन झोपड़ियों में लगी आग, झुलस कर मरीं सात बकरियां

Thu, 13 Nov 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Three huts caught fire, seven goats burned to death
साधापुर के दलित बस्ती में आग लगी से जली झोपड़ियों को देखते लोग। स्रोत- राजस्व विभाग
कासिमाबाद। कोतवाली थाना क्षेत्र के साधापुर गांव निवासी पप्पू राम की तीन रिहायशी झोपड़ियों में मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे अचानक लगी आग लग गई। देखते ही देखते झोपड़ियों में रखा खाने-पीने का सामना समेत पांच बकरियों की जल जाने से उनकी मौत हो गई। इस आग लगी में दो भैंस गंभीर रूप से झुलस गई है। ग्रामीण जब तक आग बुझाते उसमें का सभी गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया है । कोतवाली थाना क्षेत्र के साधापुर दलित बस्ती निवासी पप्पू राम के रिहायशी झोपड़ी में मंगलवार की रात लगभग नौ बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी जल्दी विकराल रूप धारण कर लिया कि जबतक ग्रामीण आग पर काबू पाते तीन झोपड़ियां देखते ही देखते जल कर राख हो गई। इस आग लगी में झोपड़ी में बंधी पांच बकरियों की गंभीर रूप से जल जाने से उनकी मौत हो गई है तथा दो भैंस गंभीर रूप से झुलस गई है। झोपड़ी में रखा खाने पीने का सभी सामान जैसे पांच कुंतल धान, दो कुंतल गेहूं, चावल के साथ कपड़ा, बिस्तर, तखत आदि जल गया है। आग कैसे लगी इसके बारे में कोई कुछ बताने में असमर्थ है। क्षेत्रीय लेखपाल अनुराग बेताब ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को राशन आदि की व्यवस्था करा दिया है। लेखपाल ने बताया कि पीड़ित परिवार के पास कुछ बचा नहीं है। उपजिलाधिकारी से मिलकर तत्काल सहयोग आदि की व्यवस्था की जाएगी। कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed