फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three Gram Sachivs Suspended, Attached to Headquarters

Ghazipur News: तीन ग्राम सचिव निलंबित, मुख्यालय से किए गए संबद्ध

Fri, 17 Apr 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three Gram Sachivs Suspended, Attached to Headquarters
गाजीपुर। विकास कार्यों में लापरवाही, जीएसटी व टीडीएस कटौती में अनियमितता और फार्मर रजिस्ट्री में सहयोग न करने के आरोप में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने सैदपुर और देवकली ब्लॉक के तीन ग्राम सचिवों को निलंबित कर दिया है। इनमें सैदपुर ब्लॉक के दो और देवकली विकास खंड का एक सचिव शामिल है।
विज्ञापन

सीडीओ संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि सैदपुर विकास खंड के अश्वनी सिंह और निशा यादव और देवकली ब्लॉक के शिवराज यादव पर लंबे समय से विकास कार्यों में धांधली, वित्तीय अनियमितता, जीएसटी व टीडीएस की कटौती न करने और फार्मर रजिस्ट्री में सहयोग न करने के आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाए जा रहे थे। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद तीनों सचिवों को निलंबित करते हुए जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed