फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three friends who had come for the cremation drowned while bathing in the Ganga.

Ghazipur News: दाह संस्कार में आए तीन दोस्त गंगा में नहाते समय डूबे

Mon, 10 Nov 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three friends who had come for the cremation drowned while bathing in the Ganga.
शहर के पोस्ताघाट पर लगी लोगों की भीड़ व जानकारी लेती पुलिस। संवाद
गाजीपुर/बहादुरगंज। शहर कोतवाली क्षेत्र के पोस्ताघाट पर रविवार की शाम गंगा स्नान करने पहुंचे तीन दोस्त गहरे पानी में डूब गए। उन्हें बचाने का प्रयास करते हुए एक अधेड़ भी डूबने लगा, लेकिन मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे किसी तरह बाहर निकाल लिया। देर शाम तक गोताखोरों और नाविकों की टीमों ने करीब डेढ़ घंटे तक खोजबीन की, मगर तीनों का कोई पता नहीं चल सका। घटना के प्रत्यक्षदर्शी व कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के बहादुरगंज निवासी लक्ष्मी जायसवाल (45) ने बताया कि कस्बे के महेंद्र जायसवाल निवासी छावनी डंकीनगंज का शनिवार रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। रविवार को नगर स्थित श्मशान घाट पर उनका दाह संस्कार चल रहा था। इसी दौरान अंतिम संस्कार में शामिल होने आए तीन दोस्त आदित्य जायसवाल (15), कुंदन मौर्या (17) और हिमांशु मद्धेशिया (16) शाम करीब चार बजे नहाने के लिए पोस्ता घाट पर गंगा नदी में उतर गए। लक्ष्मी ने बताया कि वे भी नदी में नहा रहे थे। नहाते समय कुंदन मौर्या गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में आदित्य और हिमांशु भी डूबने लगे। यह देख लक्ष्मी जायसवाल ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी अधिक होने से वे भी डूबने लगे। यह देख वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह लक्ष्मी को बाहर निकाल लिया, लेकिन तीनों दोस्त पानी में समा गए। घटना की जानकारी मिलते ही एडीएम दिनेश कुमार, एसडीएम सदर रविश गुप्ता, और एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों और नाविकों की मदद से गंगा में डेढ़ घंटे तक तलाश की गई, लेकिन देर रात तक तीनों का कोई सुराग नहीं मिल सका। हिमांशु मद्धेशिया अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। हादसे की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि तीनों किशोर अंतिम संस्कार में शामिल होने गाजीपुर आए थे और नहाने के दौरान डूब गए। उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed