{"_id":"6a7a2b6e239ecb09720dfce6","slug":"three-friends-were-traveling-to-markandeya-mahadev-on-a-bike-when-a-truck-ran-them-over-two-died-and-one-is-in-critical-condition-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-157892-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मारकंडेय महादेव बाइक से जा रहे थे तीन दोस्त, ट्रक ने रौंदा, दो की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मारकंडेय महादेव बाइक से जा रहे थे तीन दोस्त, ट्रक ने रौंदा, दो की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
औड़िहार में हुए सड़क हादसे में मौत की खबर में----मृतक राजू यादव की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
खानपुर/औड़िहार (गाजीपुर)। मारकंडेय महादेव धाम में दर्शन करने जा रहे बाइक सवार तीन दोस्तों को औड़िहार के पास टर्न लेते समय सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा रविवार रात करीब 10 बजे गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर हुआ। हादसे में बाइक सवार राजू यादव (27) और आकाश यादव (25) की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त लालू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मिर्जापुर के ग्राम पड़री निवासी चालक राकेश यादव को हिरासत में ले लिया है।
सैदपुर कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि उचौरी गांव निवासी राजू यादव पुत्र फूलचंद यादव, आकाश यादव पुत्र सुरेंद्र यादव और लालू यादव (22) एक ही बाइक से मारकंडेय महादेव धाम जा रहे थे। औड़िहार गांव के पास बाइक के टर्न लेते समय सामने से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने राजू और आकाश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल लालू को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। सैदपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।