फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three drowned in ganga river in ghazipur

गाजीपुरः गंगा दशहरा पर गंगा में स्नान करने गए तीन भाइयों की डूबने से मौत

Mon, 01 Jun 2020 08:46 AM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 01 Jun 2020 08:46 AM IST
विज्ञापन
Three drowned in ganga river in ghazipur
नदी किनारे जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
गाजीपुर शहर के छोटा महादेवा गंगा घाट पर स्नान करते समय दो सगे तथा एक चचेरे भाई की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तटवर्ती मल्लाह की मदद से शवों को बरामद कर लिया। नदी से एक-एक कर तीनों का शव बरामद होते ही तट पर मातम छा गया। घटना से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। गंगा दशहरा के दिन सोमवार की सुबह स्नानार्थियों की भीड़ नदी तट जुटी हुई थी। लोग गंगा स्नान कर पूजा पाठ में लगे थे। इसी बीच शहर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर दो मोहनपुरवा मोहल्ला निवासी सुरेंद्र कश्यप के पुत्र शिवम (13) सौरभ (15) तथा सुरेंद्र के भाई अंजनी कश्यप के पुत्र चुन्ना (18) कुछ अन्य लड़कों के साथ गंगा में स्नान करने आए थे।
विज्ञापन


नहाते समय शिवम अचानक डूबने लगा। यह देख उसे बचाने में सौरभ और चुन्ना भी आगे बढ़े, लेकिन गंगा की लहरों में समा गए। घटना की सूचना मिलने के बाद शहर कोतवाली पुलिस एवं तटवर्ती मल्लाहों ने तत्काल नदी में जाल डालकर एक-एक कर तीनों की शव बरामद कर लिए। दो सगे तथा एक चचेरे भाई की मौत से गंगा घाट पर रुदन-क्रंदन शुरू हो गया। घटना के बाद नगर समेत पूरे मोहल्ले में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed