{"_id":"bffcfb7a186104b11ef1bcedfb93bd79","slug":"three-deaths-due-to-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड लगने से तीन लोगों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड लगने से तीन लोगों की मौत
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Tue, 30 Dec 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की ठंड के बीच जिले में होने वाली मौतों का सिलसिला जारी है। पिछले चौबीस घंटों में ठंड से दो अधेड़ समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बीस दिनों में ठंड से 23 लोगों की जान जा चुकी है। अधिकांश मौतें रात में खेत की सिंचाई करने के दौरान हुईं।
विज्ञापन
सुहवल संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के मतपुरवा गांव निवासी मनकेशरी देवी (50) सोमवार की रात खाने खाने के बाद डेरा पर सोने के लिए चली गई। सोते समय अचानक उसके पेट में दर्द शुरूहो गया। जानकारी होते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे सोनवल स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इसी बीच रेवतीपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी हरिद्वार सिंह यादव (80 वर्ष) के पेट में रात में दर्द उठा। परिवार के लोग उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जमानिया संवाददाता के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मच्छरमारा गांव निवासी नकदू बिंंद (50) की रात में अचानक तबियत खराब हो गए।
विज्ञापन
उससे पेट में तेज दर्द होने लगा। उसके इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी। परिवार के आनन-फानन में उसे अस्पताल लाने की तैयारी करने लगे। इसी बीच उसने दम तोड़ दिया।