फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three dead in separate incidents current seemingly

अलग-अलग घटनाओं में करेंट लगने से तीन मरे

Tue, 05 May 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 05 May 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Three dead in separate incidents current seemingly

विज्ञापन
भांवरकोल क्षेत्र के अवथही और सोनाड़ी गांव के बीच रास्ते में लटक रहे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से सीआरपीएफ जवान संतोष प्रजापति (25) की मौत हो गई।

चेन्नई से छत्तीसगढ़ के लिए तबादला होने के बाद वह अवकाश पर घर आया था। वह बीए का छात्र भी था और सोमवार को उसने परीक्षा दी थी। मुआवजे की मांग को लेकर परिवार वालों ने उसका शव नहीं उठने दिया।
विज्ञापन


वे मौके पर डीएम और बिजली विभाग के अफसरों को बुलाने की मांग पर अड़े थे। सूचना पर एसडीएम मुहम्मदाबाद, सीओ और पुलिस पहुंची थी। इस दौरान बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने प्रशासन और विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवथही निवासी संतोष प्रजापति अपने भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी कमाई से ही चार छोटे भाई विनोद, अशोक, प्रमोद और अंकुर की पढ़ाई के साथ परिवार का भरण पोषण होता था।

पिता बिग्गन प्रजापति का निधन पहले ही हो चुका है। घर में भाइयों के अलावा  मां राधिका और पत्नी मालती है। चेन्नई में तैनात संतोष का स्थानांतरण छत्तीसगढ़ हुआ था।

 नौकरी करने केसाथ वह बीए की पढ़ाई भी कर रहा था। ऐसे में वह दस दिन की छुट्टी लेकर घर आया था। सोमवार को उसने बीए की परीक्षा दी।

 मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे वह गांव से तीन किलोमीटर दूर अपने ननिहाल बेलसड़ी जाने के लिए घर से पैदल निकला।

अवथही और सोनाड़ी गांव के बीच अभी वह पहुंचा ही था कि रास्ते में लटक रहे 11 हजार वोल्टेज तार की चपेट में आ गया।

तार से सिर छू जाने के कारण करेंट लगने से  संतोष झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। किसी राहगीर ने घटना की सूचना घरवालों को दी। तुरंत ही छोटे भाई मौके पर पहुंच गए।

 घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भी भीड़ ले गई। मामले की सूचना पर एसडीएम मुहम्मदाबाद मौके पर पहुंच गए। नाराज लोगों ने संतोष के शव को नहीं उठने दिया।

 ग्रामीण मौके पर डीएम और बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाने और मुआवजे की मांग पर अड़े थे। इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को भी दी गई लेकिन दोपहर तक कोई पहुंचा नहीं था।  

उधर बडे़सर थाना क्षेत्र के अमवा गांव में मंगलवार की देर शाम खेत की सिंचाई के दौरान पोल में उतरे करेंट की चपेट में आने से योगेंद्र सिंह (55) तथा उनके भतीजे नितेश सिंह (22) की मौत हो गई।


अमवा गांव निवासी योगेंद्र सिंह अपने भतीजे नितेश के साथ शाम को खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी बीच में पोल में करंेट उतर गया।

 योगेंद्र सिंह सइस दौरान पोल के पास पहुंचे और सहारा लेकर खड़ा होना चाहा तब तक करेंट की चपेट में आ गए और पोल से चिपक गए।

उन्हें छुड़ाने गया नितेश भी करंेट लगने से पोल से चिपक गया और दोनों की मौत हो गई। लगभग आठ बजे रात में इसकी जानकारी परिवार वालों को हुई। घर वाले भाग कर मौके पर पहुंचे और आनन फानन में दोनों को अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed