फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three arrested, including a woman smuggler who was trying to transport heroin worth Rs 2 crore from Jharkhand to Bhopal.

Ghazipur News: झारखंड से 2 करोड़ की हेरोइन खरीदकर भोपाल पहुंचाने जा रही महिला तस्कर समेत 3 गिरफ्तार

Fri, 25 Sep 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Three arrested, including a woman smuggler who was trying to transport heroin worth Rs 2 crore from Jharkhand to Bhopal.
हेरोइन के साथ गिरफ्तार तस्कर। स्रोत- एएनटीएफ
गाजीपुर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) टीम ने नगर कोतवाली के लालनपुर मड़ई गांव मोड़ से बुधवार की रात 2 करोड़ रुपये की एक किलो 15 ग्राम हेरोइन के साथ महिला तस्कर सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर झारखंड के चौपारण बाजार से 1.15 किलो हेरोइन खरीदकर खेप भोपाल पहुंचाने की फिराक में थे। तस्करी के आरोप में गिरफ्तारी के बाद टीम गिरोह के हर एक सदस्य का ब्योरा जुटाने के साथ सूची तैयार कर रही है।
विज्ञापन


एएनटीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रनाथ सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर महराजगंज तिराहे से आगे लालनपुर मड़ई गांव मोड़ पर पहुंचे तो वहां एक बोलेरो में दो व्यक्ति व एक महिला मिली, इनकी तलाशी लेने पर एक किलो 15 ग्राम हेरोइन, चार मोबाइल और 1290 नकदी बरामद हुआ। आरोपी तस्कर सरैया निवासी राकेश यादव उर्फ गामा ने बताया कि हेरोइन झारखंड के चौपारण बाजार निवासी सोनू दांगी से खरीदते हैं। मादक पदार्थ (हेरोइन) की खेप भुतहियाटांड तुलसीपुर निवासी कृष्ण बिहारी उर्फ पिंटू प्रजापति और मुहम्मदाबाद कोतवाली के शहनिंदा निवासी रीना यादव के जरिए सोनू को बेचने के लिए भोपाल भेजते हैं। भोपाल में सोनू अधिक दाम पर बेचकर रकम भेजवा देता है। हेरोइन की खेप पहुंचाने के लिए महिला तस्कर रीना यादव और कृष्ण बिहारी उर्फ पिंटू प्रजापति को बस में बैठाने जा रहा था।
विज्ञापन


एएनटीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही तस्करों के गिरोह के हर सदस्यों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। साथ ही सूची भी तैयार की जा रही है। जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीआर व नंबरों के सहारे तस्करों तक पहुंचने में जुटी टीम

थाना प्रभारी ने बताया कि तस्करों से पूछताछ के साथ सीडीआर और नंबरों के सहारे तस्करों तक टीम पहुंचने में जुटी हुई है। भोपाल और झारखंड में तस्करों के साथ उनके संभावित ठिकानों को भी चिह्नित करने में टीम जुटी हुई है। यही नहीं इन तस्करों के तार किस जनपद और किन राज्यों तक फैले हैं, उसका भी पूरा ब्योरा खंगालने में टीम लगी हुई है।


झारखंड और भोपाल से जुड़े तस्करों के तार

हेरोइन के कारोबार के तस्करों का तार झारखंड और भोपाल तक जुड़ा हुआ है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स थाने के प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर इस कार्य में लंबे समय से संलिप्त थे। झारखंड से हेरोइन कम दाम पर खरीद गाजीपुर के रास्ते भोपाल तक पहुंचाते हैं। तस्करी के इस खेल में कई लोग शामिल हैं, जिन्हें चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed