{"_id":"687a925fd0b469263c0cc827","slug":"threatened-for-pleading-the-case-lawsuit-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-136143-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मुकदमे की पैरवी करने पर दी धमकी, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मुकदमे की पैरवी करने पर दी धमकी, मुकदमा
विज्ञापन
नंदगंज। बरहपुर गांव निवासी गंगा किन्नर के पिता गणेश उपाध्याय ने गत आठ जुलाई को एसपी डॉ. ईरज राजा को पत्रक सौंपकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई थी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
गणेश उपाध्याय का कहना है कि मेरे बेटे गंगा किन्नर ने खुद पर हुए प्राणघातक हमले के मामले में आठ जनवरी 2024 को बिट्टू किन्नर व एक अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के बाद पुलिस ने सत्यम कुमार निवासी सिहोरी के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया।
29 दिसंबर 2024 को बिट्टू किन्नर, रमावती किन्नर, काजल किन्नर, सत्यम राम व तीन अज्ञात लोगों ने दिनदहाड़े गंगा किन्नर को चोचकपुर मोड़ स्थित एक कपड़े की दुकान में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। रानी किन्नर, गोपाल व काजू उर्फ रोहित जमानत पर रिहा किए गए हैं। मुकदमों की पैरवी करने से आरोपी नाराज चल रहे हैं। वे बार-बार जान से मारने की धमकी देते रहते हैं।