फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thought to implement door-to-door user charge

डोर-टू-डोर यूजर चार्ज लागू करने पर विचार किया

Sat, 26 Dec 2020 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Thought to implement door-to-door user charge
मुहम्मदाबाद। नगर पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक शनिवार को पालिका के सभागार में हुई। इसमें नगर को स्वच्छ रखने के संबंध में कई प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत डोर-टू-डोर यूजर चार्ज लागू करने पर विचार किया गया। हेल्थ मैनुअल के अनुसार परिषद की आबादी के आधार पर 25 अदद आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को रखकर डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कराने पर भी विचार हुआ।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन एजाजुलहक अंसारी के समय में नगर पालिका कार्यालय से सलेमपुर होते हुए बाईपास सड़क पर स्ट्रीट लाइट जलती थी उस व्यवस्था को पुन: शुरू करने का भी निर्णय लिया गया। सभासद राकेश यादव ने चेयरमैन का वित्तीय अधिकार 10 लाख रुपये से घटाकर 10 हजार रुपये किए जाने की मांग किया। नामित सभासद दिनेशचंद्र अग्रवाल ने छत्रधारी मोड़ से सड़क एवं नाली के निर्माण की मांग की। उन्होंने पूरे नगर की सफाई बिना भेदभाव के कराने को कहा। अरुण बिंद ने नवापुरा मोड़ एवं शाहनिंदा की खराब सड़कों का निर्माण कराने की मांग की। बैठक में सुरजीत पांडेय, गणेश गुप्ता, अमित चौरसिया, कन्हैया जायसवाल, संगीता गुप्ता, शंभू सिंह यादव, मोहम्मद कैफ, तंजेब खान, नजीबुल्लाह अंसारी, वकार अहमद, पप्पू यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता चेयरमैन शमीम अहमद एवं संचालन डा. राजकुमार रावत ने किया। अंत में अधिशासी अधिकारी यदुनाथ ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed