{"_id":"64c169a215916bba5d052d04","slug":"those-who-wave-weapons-are-behind-bars-today-minister-of-state-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-1174-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार लहराने वाले आज जेल की सलाखों के पीछे : राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियार लहराने वाले आज जेल की सलाखों के पीछे : राज्यमंत्री
विज्ञापन
नव प्रोन्नत 14 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग असीम अरूण ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई से अपराधियों का हौसला टूटने लगा है। जो अपराधी हथियार लहराते देखे जाते थे आज वो जेल के सलाखो के पीछे थर-थर कांप रहे हैं। आज इसी की बदौलत प्रदेश में हुए इन्वेस्टर समिट के जरिए बहुत बड़ा निवेश हुआ है। निवेश का एक तिहाई हिस्सा केवल पूर्वाचल को मिला, जो सौभाग्य की बात है। वह बुधवार को जलसा गार्डेन बबेडी में आयोजित अमृतकाल में सहभागिता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे उद्योग हमारे पास आएंगे, हमारे पास अवसर होंगे। लेकिन अवसर का लाभ लेने के लिए हमें तैयारी करनी होगी। उसी तैयारी के लिए ही आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। अभी हमने आजादी के 75 वर्ष होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया है लेकिन इस महोत्सव के साथ अगले 25 वर्ष इसके ऊपर विचार करने की जरूरत है।
इस दौरान मुख्य अतिथि ने नव प्रोन्नत 14 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने समाज कल्याण, जिला उद्योग केन्द्र, उद्यान, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि, डिक्की, अग्रणी बैंक, उप्र. अनु. जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटे़ड, एवं विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल के माध्यम से लगाए गए प्रदर्शनी का अवलोकन कर जानकारी ली। धन्यवाद ज्ञापन उपनिदेशक समाज कल्याण वाराणसी मण्डल वाराणसी डा. मंजूश्री श्रीवास्तव किया ।
विज्ञापन
इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, डी आई सी सी आई के अध्यक्ष शशांक, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष शैलेश प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा ई. विद्या भूषण गोंड, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य आदि उपस्थित रहे।